Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूफ्लैक्स करेगी नौ तलाबों का कायाकल्प – जय हिन्द जनाब यूफ्लैक्स करेगी नौ तलाबों का कायाकल्प – जय हिन्द जनाब

यूफ्लैक्स करेगी नौ तलाबों का कायाकल्प


नोएडा। गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ अब प्राइवेट कंपनियां भी आगे आ रही हैं। सेक्टर-4 स्थित यूफ्लेक्स कंपनी में जिले में अपनी पहचान खो चुके नौ तालाबों के कायाकल्प का जिम्मा लिया है।
कंपनी के बीपी लीगल दिनेश जैन ले यूफ्लेक्स की ओर से तालाबों को जिंदा करने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित एक प्रेजेंटेशन दी। जिसे देख कर जिलाधिकारी गदगद हो गए और उन्होंने दिनेश जैन को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इसकी ट्रेनिंग देने को कहा और दिनेश जैन ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत यूफ्लेक्स कंपनी तालाबों को जिंदा करने का काम कर रही है। इस पर आने वाला खर्च कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी के तहत खर्च किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने दिनेश जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए एचसीएल व अन्य कंपनियों के अधिकारियों को भी बताया कि कैसे तालाबों का उत्थान किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में राजस्व विभाग के हिसाब से 1000 तालाब है इन तालाबों को पुन: जीवित करने के लिए मिशन मोड पर काम किया जा रहा है।

यहां से शेयर करें