Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने टीला मोड़ और शालीमार गार्डन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने टीला मोड़ और शालीमार गार्डन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने टीला मोड़ और शालीमार गार्डन थानों का निरीक्षण कर दी सख्त  हिदायत

Ghaziabad news अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) केशव कुमार चौधरी ने बुधवार को थाना टीला मोड़ और थाना शालीमार गार्डन में थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना का बारीकि से निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि छह माह से अधिक से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, शीघ्र गिरफ्तारी, सम्मन,वारंट की तामील  तथा गुण्डा, गैंगस्टर, हत्या, लूट, डकैती, सामूहिक दरिंदगी, गौ तस्करी और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई क रें।
इसके साथ ही उन्होंने बीएनएसएस निरोधात्मक धाराओं में सक्रिय अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई और राजस्व के मामलों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस कर्मियों पूर्ण अनुशासन बनाए रखें, कर्तव्य का पालन करें , सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री के साझा न करते हुए जनता को जागरूक करें। उन्होंने थाने के सभी रजिस्टरों की प्रविष्टियों को अद्यतन करने और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने पर भी विशेष जोर दिया गया।
Ghaziabad news

मिशन शक्ति टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए चलाया अभियान


Ghaziabad news  मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वाड थाना भोजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बुधवार को ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया।
पुलिस ने कहा कि यह कदम कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
Ghaziabad news

मिशन शक्ति टीम ने गंग नहर घाट पर गश्त कर सुरक्षा का कराया एहसास


Ghaziabad news ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद की मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ और थाना मुरादनगर एंटी रोमियो स्क्वॉड पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान एवं मेले में गश्त कर महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराया।
पुलिस टीम ने कहा कि मेले में महिलाएं सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना और स्नान कर सकें। पुलिस ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता भी बढ़ती है।
Ghaziabad news

पुलिस ने वादी संवाद दिवस में सीधे सुनीं फरियादें


Ghaziabad news जिले के सभी थानों में बुधवार को वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर, एनसीआर और गुमशुदगी के मामलों में वादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की वर्तमान स्थिति और विवेचना की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही वादियों के प्रश्नों का तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। वादी संवाद दिवस में बुधवार को कुल 272 वादी  शामिल हुए।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि वादी संवाद दिवस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को उसके प्रकरण की सही जानकारी और न्याय प्रक्रिया पर विश्वास दिलाना है। भविष्य में भी गाजियाबाद पुलिस ऐसी  जनकेंद्रित नवाचार योजनाएं जारी रखेगी।

यहां से शेयर करें