Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र – जय हिन्द जनाब दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र – जय हिन्द जनाब

दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र

Noida/Uttarakhand/Spark Minda Foundation News: देश की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपनी स्पार्क मिंडा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत उत्तराखंड राज्य में एक नई मानवीय पहल की शुरुआत की है। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ने उत्तराखंड सरकार के सहयोग से ऊधम सिंह नगर जिले में दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र और डिजिटल एजुकेशन मोबाइल बस की शुरुआत की है । इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते मंगलवार को किया। इस अवसर पर स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की चेयरपर्सन सारिका मिंडा भी उपस्थित रहीं।

नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्रुप हेड (सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी)  प्रवीन कर्ण ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में दिव्यांग और जरूरतमंद युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि स्पार्क मिंडा फाउंडेशन पहले से ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सामाजिक उत्थान से जुड़े कई कार्यक्रम चला रहा है। अब उत्तराखंड में यह नया कौशल विकास केंद्र स्थानीय युवाओं को बेसिक कंप्यूटर, टैली और जीएसटी जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार सहायता और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई डिजिटल एजुकेशन मोबाइल बस ग्रामीण क्षेत्रों तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाने का कार्य करेगी। इससे पहले यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सफलतापूर्वक संचालित किया जा चुका है, जिससे अब तक 1500 से अधिक युवाओं को लाभ मिला है। नई पहल के माध्यम से फाउंडेशन का लक्ष्य क्षेत्र के 1,000 से अधिक जरूरतमंद युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें: प्रचार का थम गया शोर, कल वोटिंग का दिन

यहां से शेयर करें