Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: नही सुन रहा प्राधिकरणः जिम टाइल्स और पार्कों की हालत हो गई खराब – जय हिन्द जनाब Noida: नही सुन रहा प्राधिकरणः जिम टाइल्स और पार्कों की हालत हो गई खराब – जय हिन्द जनाब

Noida: नही सुन रहा प्राधिकरणः जिम टाइल्स और पार्कों की हालत हो गई खराब

नोएडा । सेक्टर-82 के पॉकेट-7 में हॉर्टिकल्चर विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय निवासियों ने विभाग पर रखरखाव में गंभीर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सेक्टर स्थित ओपन जिम की टाइल्स पिछले दो वर्षों से टूटी और उखड़ी हुई हैं, जिससे वहां व्यायाम करने या चलने में भी लोगों को खतरा बना हुआ है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र दिए गए, लेकिन अब तक किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि पार्कों में पेड़ों की छंटाई पिछले दो सालों से नहीं की गई है और सिंचाई कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे पार्कों की हरियाली लगभग खत्म हो चुकी है। केवल कभी-कभी सफाई कर औपचारिकता निभा दी जाती है।
राघवेंद्र दुबे ने कहा कि यदि विभाग ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो वे मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि सेक्टर के पार्कों और जिम की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

 

यह भी पढ़ें: Noida: इंडियन ऑयल के सामने बनेगा स्काई वॉक, सीईओ डॉ. लोकेश एम ने जाम से मक्ति दिलाने के दिए निर्देश

यहां से शेयर करें