Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रिकॉर्ड वोटों से सबा हैदर ने जीता चुनाव रिकॉर्ड वोटों से सबा हैदर ने जीता चुनाव

रिकॉर्ड वोटों से सबा हैदर ने जीता चुनाव

गाजियाबाद की बेटी व डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार ने अमेरिका में बढ़ाया मान
ghaziabad news  गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में हुए ड्यूपेज काउंटी बोर्ड के चुनावों में जीत दर्ज की है। वह डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में थीं।
सबा हैदर ने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार पैटी गुस्टिन को साढ़े आठ हजार वोटों से शिकस्त दी है। सबा हैदर को इस चुनाव में कुल 39365 वोट मिले हैं। वहीं पैटी गुस्टिन को 30844 वोट मिले। सबा ने इससे पहले भी चुनावी मैदान में दांव-पेंच खेले थे, लेकिन तब वह अपने विरोधी को शिकस्त देने से चूक गई थीं। मगर इस बार ऐसा नहीं है। उन्होंने जीत दर्ज करके अपने साथ ही भारत का भी नाम रौशन किया है।
सबा हैदर गाजियाबाद के चित्रगुप्त विहार की रहने वाली हैं। हालांकि वो अब अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने पहले गाजियाबाद बीएससी और फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमएससी और वाइल्ड लाइफ से पढ़ाई की है। इसके बाद वह अपने पति के साथ साल 2007 में अमेरिका चली गईं थीं। सबा वहां पर कई सालों से योग को बढ़ावा दे रही हैं। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और नशा विरोधी जागरुकता भी लोगों के बीच फैला रही हैं।
सामाजिक कार्यों के चलते मिली जीत
सामाजिक कार्यों में लंबे समय से भाग लेने के कारण उन्हें इस चुनाव में मदद मिली है और उन्होंने जीत दर्ज की। जीतने के बाद उन्होंने इंडिया में रह रहे मम्मी-पापा और भाइयों को वीडियो कॉल करके इसके बारे में जानकारी दी। परिवार वालों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। सब लोग मिठाई खिलाकर एक-दूसरे से खुशी को शेयर कर रहे हैं और उनके राजनीतिक सफर के लिए बधाई दे रहे हैं।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें