Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बूथ में घुसकर मतदाताओं से लिया आशीर्वाद – जय हिन्द जनाब बूथ में घुसकर मतदाताओं से लिया आशीर्वाद – जय हिन्द जनाब

बूथ में घुसकर मतदाताओं से लिया आशीर्वाद


बुलंदशहर। आचार संहिता का माखौल कैसे उड़ाया जाता है यह सीखना है तो आपको बुलंदशहर से भाजपा उम्मीरवार भोला सिंह से संपर्क कीजिए। पोलिंग बूथ पर भोला सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ आते हैं और पोलिंग बूथ के अंदर घुसने की कोशिश करते हैं। सुरक्षाकर्मी द्वारा रोके जाने के बाद वे दो-तीन मिनट तक कहीं फोन मिलाते हैं और सुरक्षाकर्मी की फोन पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति से बात करा देते हैं।
हालांकि शुरुआत सुरक्षाकर्मी एडीएम साहब, एडीएम साहब कहते हुए सुनाई दे रहा है और कहा उनकी बिना परमिशन के कोई अंदर नहीं जा सकता। फोन कटते ही सुरक्षाकर्मी भोला सिंह को अंदर जाने देते हैं। उनके पीछे-पीछे दो अन्य लोग बूथ में घुस जाते हैं। सुरक्षाकर्मी से वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पूछा की आपसे किससे बात हुई जो उन्हें अंदर जाने दिया। इस पर सुरक्षाकर्मी जवाब देता है कि डीएम साहब से बात हुई है।
बूथ के अंदर जाने के बाद भोला सिंह का एक और वीडियो बनाया गया जिसमें मतदान करने वाले लोगों से वह जबरदस्ती आशीर्वाद ले रहे हैं। पुरुष का हाथ पकड़ कर अपने सिर पर रख रहे हैं। सवाल यह है कि क्या इससे चुनाव प्रभावित नहीं होगा। हालांकि वीडियो के वायरल होते ही चुनाव आयोग की ओर से निर्वाचन अधिकारी से जवाब तलब किया गया है। बाद में भोला पर कार्रवाई करते हुए उन पर किसी भी बूथ जाने पर रोक लगा दी गई।

यहां से शेयर करें