Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इलाज के लिए अब गुरुग्राम नहीं पड़ेगा जाना, नोएडा में शुरू हुआ मेदांता अस्पताल, डॉ त्रेहान ने कही बड़ी बात – इलाज के लिए अब गुरुग्राम नहीं पड़ेगा जाना, नोएडा में शुरू हुआ मेदांता अस्पताल, डॉ त्रेहान ने कही बड़ी बात –

इलाज के लिए अब गुरुग्राम नहीं पड़ेगा जाना, नोएडा में शुरू हुआ मेदांता अस्पताल, डॉ त्रेहान ने कही बड़ी बात

Noida Medanta Hospital News: जो लोग मेदांता अस्पताल में इलाज कराते हैं और नोएडा में रहते हैं उन्हें घंटों ट्रैफिक जाम से जूझने के बाद गुरुग्राम जाना पड़ता है लेकिन अब नोएडा में ही मेदांता अस्पताल खुल गया है। मेदांता ग्रुप के सीएमडी डॉ नरेश त्रेहान ने बताया कि आज धनतेरस के मौके पर अस्पताल को पूरी तरह ऑपरेटेड कर दिया गया है। जो थोड़ी कमियां हैं उनको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। अब तक दर्जनों सर्जरी और बड़े ऑपरेशन यहाँ किए जा चूके हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा मेदांता 550 बेड का है ओर इसमें पांच आधुनिकता से लैस ऑपरेशन थिएटर भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है हर जान अनमोल। हमारे लिए हर व्यक्ति जरूरी है और उसका स्वास्थ अच्छा रहे इसके लिए हम वचनबद्ध है। डॉ त्रेहन ने कहा कि वर्ल्ड क्लास फेसिलिटी और तकनीक से लैस अस्पताल है। जिसमें उन डॉक्टरों को रखा गया है जो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोगों का इलाज कर चूके हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका नाम है। उन्होंने बताया कि जो सुविधाएं और इलाज की क्वालिटी गुरुग्राम मेदांता में वही नोएडा में भी दी जाएंगी। एक तरह से इसे गुरूग्राम का मिरर कह सकते है। ये नहीं होना चाहिए कि मेदांता सबसे महंगा है, मेदांता लोगों को किफायती दरों पर अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया करा रहा है।

सभी प्रकार के ट्रांसप्लांट की सुविधा

नोएडा मेदांता में लगभग सभी प्रकार के ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। जिसमें लंग्स ट्रांसप्लांट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि आजकल लोग चलते चलते गिर जाते हैं। उसका सबसे बड़ा कारण है कि उनको पता नहीं होता उन्हें हार्ट की बिमारी है। अचानक से जब हमारे शरीर की धमनियों वे प्रवाह रुकता है तो किसी भी व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है। जिन लोगों को पता है कि उनके परिवार में किसी को भी हार्ट की बिमारी है उन्हें हमेशा स्वास्थय का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि करीब 25 वर्ष की उम्र में जो व्यक्ति खुद को सवस्थ रखना चाहते हैं वह अपने हेल्थ टेस्ट करा ले। ताकि उनको पहले ही पता चल जाए कि शरीर में क्या चल रहा है। आज अस्पताल के शुभारंभ के मौके पर गुप के सीईओ पंकज साहनी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द अलग अलग पैनल को कवर करके लोगो का इलाज किया जाए। कुछ फॉर्मलिटीज है जिन्हें अस्पताल की ओर से पूरा किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: महापौर सुनीता दयाल ने शहर को दी 77 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोलीं 

यहां से शेयर करें