Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की पहले दिन की कमाई आई सामने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की पहले दिन की कमाई आई सामने

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की पहले दिन की कमाई आई सामने

box offic:

box offic: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा-चैप्टर 1’ से सीधी टक्कर ले रही है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। रिलीज के पहले ही दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े अब सामने आ चुके हैं।

box offic:

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसके साथ मुकाबला कर रही ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा–चैप्टर 1’ ने 60 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए लगभग छह गुना ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया। इसके बावजूद करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी वरुण-जाह्नवी की इस फिल्म का पहला दिन औसत से बेहतर माना जा रहा है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी सनी और तुलसी पर आधारित है, जिन्हें अपने-अपने रिश्तों में धोखा मिलता है। हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों प्यार वापस पाने के लिए एक-दूसरे के साथ नकली रोमांस करने का फैसला करते हैं। कुल मिलाकर, यह फिल्म हल्की-फुल्की रोमांटिक और कॉमेडी एंटरटेनमेंट का तड़का परोसती है।

box offic:

trailer released : अरशद वारसी की ‘भागवत’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

यहां से शेयर करें