Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक दबोचा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक दबोचा

पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक दबोचा

Meerut news  मेरठ में पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय तुषार चौहान के रूप में हुई है, जो थाना गंगानगर क्षेत्र के गंगा ग्रीन सिटी फेस-2 का निवासी है। यह घटना 30 सितंबर को सामने आई, जब तुषार चौधरी के इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कथित तौर पर ‘पैगंबर’ और ‘अल्लाह’ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। वीडियो के वायरल होने के बाद फरदीन नाम के व्यक्ति ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी तुषार चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया।
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में युवक की तरफ से अभद्र टिप्पणियां की गई थीं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह मामला ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर को लेकर विवाद है। नवरात्रि के बीच पिछले कुछ हफ्तों में राज्य के कई अलग-अलग हिस्सों में यह पोस्टर देखे गए। विशेष रूप से बरेली में पोस्टर विवाद के बीच हंगामा हुआ था, जहां स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बरेली के अलावा कानपुर, उन्नाव, औरेया और महराजगंज जैसे इलाकों में पोस्टर नजर आए। ‘आई लव मोहम्मद’ पर विवाद उस समय और बढ़ा, जब जगह-जगह हिंदू पक्ष की तरफ से ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर जारी हुए। फिलहाल, पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट को लेकर सतर्क है।

Meerut news

यहां से शेयर करें