Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महापौर और नगर आयुक्त ने जाबांज महिला पुलिसकर्मियों को महापौर और नगर आयुक्त ने जाबांज महिला पुलिसकर्मियों को

महापौर और नगर आयुक्त ने जाबांज महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Ghaziabad news  उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और माफियागिरी के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करने वाली गाजियाबाद पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। महिला पुलिस और क्राइम ब्रांच स्वाट टीम ने हाल ही में दो  साहसिक मुठभेड़ों में अपराधियों को ढ़ेर और गिरफ्तार करने पर शनिवार को महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल  ओढ़ाकर सम्मानित किया।
महापौर ने कहा कि गाजियाबाद की महिला पुलिस ने जो कारनामा किया है, वह एक ऐतिहासिक कदम है। इससे महिला सशक्तिकरण को नया बल मिला है। अब अपराधियों को यह डर रहेगा कि सामने महिला पुलिस भी हो तो गोली चल सकती है।
कहा कि पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस एनएसए, गैंगस्टर एक्ट, कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई लगातार कर रही है। इससे अपराधियों में खौफ व्याप्त है और गाजियाबाद अब भयमुक्त शहर के रूप में उभर रहा है ।
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि महिला पुलिस का पहली मुठभेड़ से मनोबल
बढ़ गय है, जबकि बदमाशों में अब खौफ का माहौल है।


महिला पुलिस की पहली मुठभेड़ में दिखा अदम्य साहस
एसीपी नंदग्राम , उपासना पांडेय, महिला थानाध्यक्ष रीतु त्यागी और उनकी टीम ने 22 सितम्बर 2025 को एक शातिर बदमाश जितेन्द्र को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। महिला पुलिस पहला एनकाउंटर अदम्य साहस का प्रतीक था।
एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर को ढेर करना साहसिक कार्य
बता दें कि 20 सितम्बर को थाना वेब सिटी क्षेत्र में पचास हजार के इनामी बदमाश बलराम  को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के कुछ जवान घायल भी हुए, लेकिन वह पीछे नहीं हटे।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसीपी क्राइम पीयूष सिंह,एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय,थानाध्यक्ष रीतु त्यागी,स्वाट प्रभारी अनिल राजपूत,सुब-इंस्पेक्टर सुनीत मलिक,ममता,नीतू,मनोज कुमार,विशाल राठी,संदीप मलिक,मोहित शर्मा सहित कई महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें