Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, चीटिंग अफवाहों पर किया बड़ा खुलासा, ‘युजवेंद्र चहल को डर है कि मैं सच बता दूंगी’ – जय हिन्द जनाब धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, चीटिंग अफवाहों पर किया बड़ा खुलासा, ‘युजवेंद्र चहल को डर है कि मैं सच बता दूंगी’ – जय हिन्द जनाब

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, चीटिंग अफवाहों पर किया बड़ा खुलासा, ‘युजवेंद्र चहल को डर है कि मैं सच बता दूंगी’

Dhanashree Verma News: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी, कोरियोग्राफर व एक्ट्रेस धनश्री वर्मा के तलाक को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चीटिंग और ब्रेकअप की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री ने इन अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की और चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि चहल को डर है कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो कई राज खुल जाएंगे।

शो के दौरान कंटेस्टेंट अरबाज पटेल से बातचीत में धनश्री ने बताया कि तलाक के बाद से ही उन पर चीटिंग के आरोप लग रहे हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। “मैंने मुंह खोला तो सब कुछ बाहर आ जाएगा। युजवेंद्र को डर है कि मैं सच बता दूंगी। मैं शादी के दौरान उनका सम्मान करती रहीं और तलाक के बाद भी करूंगी। एक औरत होने के नाते मैं बहुत कुछ कह सकती हूं, लेकिन मैं किसी का अनादर नहीं करूंगी।” धनश्री ने यह भी कहा कि अफवाहें फैलाने वाले लोग सोचते हैं कि उनकी चुप्पी कमजोरी है, लेकिन सच हमेशा ऊंचा खड़ा रहता है।

याद रहे कि चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और शादी के बाद धनश्री ने चहल के नाम से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। लेकिन 2025 की शुरुआत में तलाक की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं, जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और चहल ने धनश्री के साथ फोटोज डिलीट कर दीं। जनवरी में धनश्री ने पहली बार इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी, जहां उन्होंने कहा, “ॐ नमः शिवाय, सच को किसी सबूत की जरूरत नहीं।”

फरवरी 2025 में दोनों ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी। मार्च में तलाक फाइनल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक का मुख्य कारण रहने की जगह को लेकर विवाद था। धनश्री मुंबई शिफ्ट होना चाहती थीं, जबकि चहल हरियाणा में अपने माता-पिता के साथ रहना पसंद कर रहे थे। तलाक के समझौते में चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये का एलिमनी दिया, जिसमें से 2.37 करोड़ पहले ही चुका दिए गए। पहले 60 करोड़ की अफवाहें उड़ीं, लेकिन धनश्री के परिवार ने इन्हें खारिज कर दिया।

तलाक के बाद धनश्री को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जून में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “ट्रोलिंग से परेशान नहीं होतीं, अपना फोकस काम पर रखती हूं। प्यार को प्लान नहीं किया जा सकता।” वहीं, चहल ने जुलाई में अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि चीटिंग के आरोपों से वे इतने मानसिक तनाव में थे कि सुसाइड तक के बारे में सोचने लगे थे।

अब ‘राइज एंड फॉल’ शो में धनश्री का यह बयान वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर दो हिस्सों में बंटे हैं। कुछ धनश्री के सम्मान की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ अफवाहों को और हवा दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “धनश्री ने नेगेटिव पीआर का आरोप लगाया, लेकिन सम्मान बनाए रखा।” एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “तलाक के बाद भी चहल के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं।”

यह मामला सेलिब्रिटी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों पक्षों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन धनश्री के इन खुलासों से लगता है कि रिश्ते में कई अनकहे राज छिपे हैं। फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या चहल इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के बारां जिले में मगरमच्छ ने 15 वर्षीय लड़की को नदी में खींचा, दर्दनाक मौत

यहां से शेयर करें