Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लोकसभा चुनाव: बीपी अग्रवाल के नाम पर कांग्रेसियों में आया जोश – जय हिन्द जनाब लोकसभा चुनाव: बीपी अग्रवाल के नाम पर कांग्रेसियों में आया जोश – जय हिन्द जनाब

लोकसभा चुनाव: बीपी अग्रवाल के नाम पर कांग्रेसियों में आया जोश

नोएडा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां सभी दलों ने शुरू कर दी हैं। केवल चुनाव की तिथि घोषित होने की देर है। सभी दलों के प्रत्याशी खुलकर मैदान में आ जाएंगे। गौतमबुद्घ नगर सीट पर कांग्रेस इस बार सोची समझी रणनीति के तहत चल रही है। पुराने कांग्रेसी नेता बीपी अग्रवाल ने गौतमबुद्घ नगर से लोकसभा टिकट की दावेदारी की है।
उनकी दावेदारी के बाद कांग्रेसियों में जोश आ गया है, क्योंकि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता गौतम बुद्घ नगर से ऐसा प्रत्याशी चाहते हैं, जिसकी शहरी मतदाताओं में अच्छी पकड़ हो, और ग्रामीण इलाकों में भी उनका रुतबा बना हो कांग्रेसियों का मानना है कि गौतम बुद्घ नगर में बीपी अग्रवाल एक ऐसे प्रत्याशी रहेंगे जो स्वच्छ छवि के हैं और उन पर कभी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा है। बीपी अग्रवाल के साथ वैसे समाज के साथ-साथ शहर के अधिकतर लोग जुड़े हुए हैं। उनकी पकड़ हर समाज में बताई जाती है। बीपी अग्रवाल समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। फिलहाल कांग्रेस के पास बीपी अग्रवाल के अलावा स्थानीय चेहरे के रूप में कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि पार्टी बीपी अग्रवाल पर गांव लगाती है। तो यहां पर भाजपा को कड़ी टक्कर दी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि बीपी अग्रवाल उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय से वे कांग्रेस में सक्रिय राजनीति में रहे हैं।

यहां से शेयर करें