Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एमिटी विश्वविद्यालय में 26वीं अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘संगठन 2025’ का शुभारंभ – जय हिन्द जनाब एमिटी विश्वविद्यालय में 26वीं अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘संगठन 2025’ का शुभारंभ – जय हिन्द जनाब

एमिटी विश्वविद्यालय में 26वीं अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘संगठन 2025’ का शुभारंभ

Noida News: एमिटी विश्वविद्यालय में 26वीं अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘संगठन 2025’ का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। चांसलर डा. अतुल चौहान, चेयरमैन अजित चौहान, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमोल चौहान, वाइस चांसलर डा. बलविंदर शुक्ला, ग्रुप वाइस चांसलर डा. गुरिंदर सिंह और संगठन 2025 के चेयरपर्सन डा. संजीव बंसल ने झंडा फहराकर खेल ज्योति प्रज्वलित की।

इस अवसर पर मार्चपास्ट और मशाल रिले का आयोजन हुआ। डा. अतुल चौहान ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं और ह्यसंगठनह्ण एकता और टीमवर्क का प्रतीक है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने खेलों को मानसिक-शारीरिक मजबूती, टीम भावना और जीवन कौशल का माध्यम बताते हुए छात्रों को प्रेरित किया।
यह प्रतियोगिता एक माह तक चलेगी, जिसमें एमिटी के विभिन्न संस्थानों के हजारों छात्र 30 से अधिक खेलों—फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, टेनिस, शूटिंग, तैराकी आदि—में हिस्सा लेंगे। उद्घाटन अवसर पर एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल और एमिटी स्कूल आॅफ बिजनेस के बीच मैत्री टेनिस मैच भी हुआ।

यह भी पढ़ें: नोएडा में डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर सीईओ की सख्ती, अधिकारियों को सौंपी गई विशेष जिम्मेदारियां

यहां से शेयर करें