Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मिली सुविधाः अब NMRC-DMRC के लिए चल सकेगा एक ऐप – जय हिन्द जनाब मिली सुविधाः अब NMRC-DMRC के लिए चल सकेगा एक ऐप – जय हिन्द जनाब

मिली सुविधाः अब NMRC-DMRC के लिए चल सकेगा एक ऐप

Noida Metro Rail And Delhi Metro News in Hindi: नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के एक अच्छी खबर है। अब दोनों मेट्रो में एक ही ऐप काम कर जाएगा। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री यहां मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। अब यात्रियों के लिए सुविधा और बढ़ गई है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मिलकर सिंगल क्यूआर टिकटिंग सुविधा शुरू की है। इसका सीधा फायदा यह है कि यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने या लंबी कतारों में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। अब से दोनों मेट्रो के टिकट सिर्फ एक ही ऐप से क्यूआर कोड के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। आपको अपने मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नही होगी। यात्रियों को सफर के दौरान टिकट खरीदने की टेंशन से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा।इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को दोनों मेट्रो के टिकट केवल एक ही ऐप से खरीदने की सुविधा मिलेगी। NMRC के ऐप पर अब दिल्ली मेट्रो का टिकट और DMRC के सारथी ऐप पर नोएडा मेट्रो का टिकट आसानी से उपलब्ध होगा। NMRC के प्रबंध निदेशक लोकेश एम ने बताया कि अब यात्रियों को नोएडा और दिल्ली मेट्रो के लिए अलग-अलग टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। एक ही क्यूआर कोड से दोनों मेट्रो नेटवर्क में यात्रा संभव है, और टिकट नेट बैंकिंग, क्रेडिट,डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से खरीद सकते है।

 

यह भी पढ़ें: एम्स में हो सकती है परेशानी, संविदा कर्मचारियों का हंगामा, जानिए पूरा विवाद

 

 

यहां से शेयर करें