Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पूर्व छात्रों ने शिक्षक दिवस पर गुरुओं का किया सम्मान  पूर्व छात्रों ने शिक्षक दिवस पर गुरुओं का किया सम्मान 

पूर्व छात्रों ने शिक्षक दिवस पर गुरुओं का किया सम्मान 

ghaziabad news  शिक्षक दिवस पर गाजियाबाद का एक दृश्य भावुक कर देने वाला रहा, जब इंग्राहम स्कूल (गाजियाबाद) के 1979 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने गुरुजन मुकुंद स्वरूप शर्मा और महिपाल त्यागी का उनके निवास पर जाकर सम्मान किया। यह अनौपचारिक लेकिन अत्यंत आत्मीय मिलन समारोह शिक्षक और शिष्य के रिश्ते की जीवंत मिसाल बन गया। पूर्व छात्रों ने केक काटकर गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं, उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए ।
सभी ने अपने स्कूली जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया और कहा कि इन शिक्षकों के दिए गए संस्कार और मूल्य आज भी उनके जीवन की दिशा तय कर रहे हैं।
शिक्षक मुकुंद स्वरूप शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा संतोष और क्या हो सकता है कि उसके विद्यार्थी वर्षों बाद भी उसे सम्मान पूर्वक याद करें। यह क्षण मेरे जीवन का गौरव है। वहीं महिपाल त्यागी ने छात्रों के प्रति आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता, उनका समर्पण और प्रेम ही शिक्षक की असली पूंजी होती है। आज आप सभी से मिलकर हृदय गदगद हो गया। आप सब जीवन में निरंतर आगे बढ़ें, यही मेरी शुभकामना है। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, सुनीत अग्निहोत्री, संजय रैना, पंकज अग्रवाल, प्रद्युम्न शर्मा, पुष्पा पांडे, पूजा सिंह मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें