Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल घोषित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल घोषित

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल घोषित, हरियाणा के 31 खिलाड़ी शामिल

Championships:

Championships: नई दिल्ली। यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होने जा रही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय पैरा एथलीट्स का मजबूत और विविधतापूर्ण दल घोषित किया गया है। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता धरमबीर नैण और डबल कांस्य पदक विजेता धाविका प्रीति पाल को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है।

Championships:

इस दल में सबसे अधिक खिलाड़ी हरियाणा से हैं, जहां से 31 एथलीट क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश से 12 और गुजरात से 5 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड से 4-4 खिलाड़ी, तमिलनाडु से 3, तेलंगाना से 2, जबकि हिमाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, दिल्ली, पंजाब, मेघालय, आंध्र प्रदेश और केरल से 1-1 खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा होंगे। दल का नेतृत्व स्टार जेवलिन थ्रोअर और दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल करेंगे। टीम में कई नामचीन खिलाड़ी और उभरती प्रतिभाएं शामिल हैं, जिनमें प्रवीण कुमार, निशाद कुमार, होकाटो, सिमरन शर्मा, प्रीति पाल, नवदीप, धरमबीर नैण और प्रणव सूर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं।

यह चैंपियनशिप भारत के इतिहास का सबसे बड़ा पैरा स्पोर्टिंग इवेंट होगी, जिसमें 104 से अधिक देशों के करीब 2200 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ 186 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे।

Championships:

Ranbir Kapoor ने दिए 52 रीटेक, बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

यहां से शेयर करें