Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पटना में राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमलाः वोट चोरी का आने वाला है ‘हाइड्रोजन बम’ पटना में राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमलाः वोट चोरी का आने वाला है ‘हाइड्रोजन बम’

पटना में राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमलाः वोट चोरी का आने वाला है ‘हाइड्रोजन बम’

Rahul Gandhi’s big attack on BJP: आज बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। गांधी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अब ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है। जिसके जरिए सच्चाई देश के सामने लाई जाएगी।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, “बीजेपी के लोग काले झंडे दिखाते हैं, लेकिन अच्छी तरह सुन लीजिए। आपने ‘एटम बम’ का नाम सुना है, लेकिन उससे बड़ा ‘हाइड्रोजन बम’ होता है। बीजेपी के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है। वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता चलने जा रही है।” उन्होंने दावा किया कि इस ‘हाइड्रोजन बम’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।
वोट चोरी का आरोप और सबूत का दावा
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, और अब बिहार में वोटर लिस्ट में हेरफेर कर वोट चोरी की है। उन्होंने विशेष रूप से बेंगलुरु के महादेवपुरा क्षेत्र का जिक्र किया, जहां उन्होंने पहले ‘वोट चोरी’ के सबूत पेश किए थे, जिसे उन्होंने ‘एटम बम’ करार दिया। राहुल ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद करीब एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए, लेकिन ये सभी वोट बीजेपी के खाते में चले गए। उन्होंने कहा, “हमने 16-17 घंटे मेहनत कर डेटा के साथ यह साबित किया कि एक क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे।”
संविधान और लोकतंत्र पर हमले का आरोप
राहुल गांधी ने बीजेपी पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की, वे अब लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।” उन्होंने वोट चोरी को न केवल मतदाताओं के अधिकारों की चोरी बताया, बल्कि इसे आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की चोरी से भी जोड़ा।
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा
राहुल गांधी ने बिहार में गूंज रहे नए नारे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का जिक्र किया, जिसे जनता द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नारा न केवल बिहार, बल्कि देश और विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी की हालिया चीन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी लोग इस नारे को दोहरा रहे हैं।
महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन
वोटर अधिकार यात्रा, जो 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी, ने बिहार के 25 जिलों को कवर करते हुए 1300 किलोमीटर का सफर तय किया। इस यात्रा में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), और अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल रहे। पटना में समापन समारोह में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी जनता को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘झूठ की मैन्युफैक्चरर’ करार दिया, जबकि खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें ‘कचरे में फेंक देगी’।
बीजेपी का पलटवार
राहुल गांधी के इन आरोपों पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस 60 साल तक ‘वोट की डकैती’ करती रही और अब बीजेपी पर झूठे आरोप लगा रही है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी की भाषा को ‘अमर्यादित’ बताया और कहा कि उनकी हार का ठीकरा वे दूसरों पर फोड़ रहे हैं।
चुनाव आयोग से सवाल
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग वोटर लिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक डेटा देने से आखिर क्यों बच रहा है। उन्होंने बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया और इसे संविधान पर हमला करार दिया। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया पारदर्शी है और इसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: Noida News: पब्लिक ने सोचा बच्ची से रेप कर रहा है इसलिए धुन दिया, अब पुलिस कर रही

यहां से शेयर करें