Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विकास जैन को भाजपा में मिली जिम्मेदारीः व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने – जय हिन्द जनाब विकास जैन को भाजपा में मिली जिम्मेदारीः व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने – जय हिन्द जनाब

विकास जैन को भाजपा में मिली जिम्मेदारीः व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने

Noida BJP News ।  सेक्टर-51 वेडिंग मेला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने युवा व्यापारी नेता विकास जैन को नोएडा का जिला संयोजक घोषित किया।
इस मौके पर विनीत शारदा ने कहा कि युवा ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 1 से 15 सितंबर तक पूरे प्रदेश में ह्यस्वदेशी जन जागरण हस्ताक्षर अभियान  और 15 से 25 सितंबर तक स्वदेशी अपनाने व विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार हेतु पंपलेट वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 11 से 25 सितंबर तक हर जिले में चौपालें लगाई जाएंगी और 26 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक बड़े व्यापारिक सम्मेलन होंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर ही भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में सतपाल जैन, महेश अवाना, ओमवीर अवाना, ब्रिजभान सिंह चौधरी, कैप्टन नवाब सिंह, अशोक राय, पीयूष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

यहां से शेयर करें