Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

BJP's performance:

BJP’s performance: गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के सम्मान में अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

BJP’s performance:

भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मेरठ रोड पर एकत्र हुए और वहां से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल ही जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पप्पू पहलवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति जिस प्रकार अभद्र, अपमानजनक, अमानवीय और देशद्रोही भाषा का प्रयोग किया गया है, उसने सम्पूर्ण समाज को आहत और शर्मसार किया है। यह बयान केवल मातृ–सम्मान का ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा का भी घोर अपमान है। यह इस बात का प्रमाण है कि जिनके पास जनता के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा, वे अब दिवंगत माताओं का अपमान करने जैसे निंदनीय स्तर तक गिर चुके हैं।

महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने मांग की ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन तत्काल कठोरतम कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति देश के नेतृत्व एवं मातृ सम्मान का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।

BJP’s performance:

यहां से शेयर करें