Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आरटीओ दफ्तर में भ्रष्टाचार पर हल्ला बोल, रप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब आरटीओ दफ्तर में भ्रष्टाचार पर हल्ला बोल, रप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब

आरटीओ दफ्तर में भ्रष्टाचार पर हल्ला बोल, रप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Noida News: अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरटीओ दफ्तर में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रवक्ता दुलीचंद नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरटीओ कार्यालय पर हल्ला बोल करते हुए रिश्वतखोरी और एजेंटों के दबदबे को समाप्त करने की मांग उठाई।
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि बिना एजेंट किसी भी कार्य का समय पर निपटान नहीं होता। लाइसेंस, फिटनेस, आरसी समेत अन्य कार्यों के लिए अवैध धन की मांग की जाती है। अधिकारियों व कर्मचारियों का आम जनता के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं है, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत का अपमान है।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कई मांगें उठाईं। इनमें बैंक से प्राप्त बैंक ड्राफ्ट को ही वैध मानने, ओवरलोड वाहनों के चालान भरने वालों को अनावश्यक रूप से दफ्तर में बैठाने की प्रथा खत्म करने और वाहनों की समय पर रिहाई सुनिश्चित करने जैसी मांगें शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वाहन रिहाई के लिए भी रिश्वत की मांग की जाती है। इस दौरान प्रेम प्रधान, बलराज हूंण, राकेश नागर, आकाश नागर, सतेंद्र चौधरी, बालेश्वर सूबेदार, पवन यादव, अमित नागर, विजय प्रधान, दीपेंद्र भाटी, मनीष कसाना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: हाजीपुर में RJD नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

यहां से शेयर करें