Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ससुराल पक्ष से पीड़ित महिला पहलवान राखी के समर्थन में ससुराल पक्ष से पीड़ित महिला पहलवान राखी के समर्थन में

ससुराल पक्ष से पीड़ित महिला पहलवान राखी के समर्थन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं 

ghaziabad news  ससुराल पक्ष से पीड़ित महिला पहलवान राखी  के समर्थन में गाजियाबाद की सड़कों पर सोमवार को सैकड़ों महिलाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों  ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के बाहर चल रहे राखी के अनिश्चितकालीन धरने और आमरण अनशन  के चौथे दिन यह आंदोलन और तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ह्लराखी को न्याय दो,महिला सुरक्षा की गारंटी दोह्व जैसे नारों के साथ  जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा , जिसमें राखी को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रशासन से यह भी आग्रह किया गया कि राखी की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए।ज्ञापन में कहा गया है, राखी ने अन्न का त्याग कर दिया है और चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गई, तो वे जल का भी त्याग करेंगी। यह एक गंभीर मानवीय संकट बनता जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता रीता शर्मा ने कहा, राखी की लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है; यह उन सभी महिलाओं की आवाज है जो सम्मान और सुरक्षा की हकदार हैं। अब तक जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई  औपचारिक प्रतिक्रिया  सामने नहीं आई है। हालांकि, स्थानीय संगठनों, महिला समूहों और आम नागरिकों का राखी को मजबूत जनसमर्थन मिलता जा रहा है। राखी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका अनशन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों की यह है तीन प्रमुख मांगें
राखी के ससुराल पक्ष से प्रशासनिक स्तर पर तत्काल वार्ता।
पुलिस पर लगे बर्बरता के आरोपों की स्वतंत्र जांच।
राखी के मामले की त्वरित और निष्पक्ष सुनवाई।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें