Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गाजियाबाद से वीके सिंह के टिकट काटे जाने पर ठाकुर समाज ने जताया रोष – जय हिन्द जनाब गाजियाबाद से वीके सिंह के टिकट काटे जाने पर ठाकुर समाज ने जताया रोष – जय हिन्द जनाब

गाजियाबाद से वीके सिंह के टिकट काटे जाने पर ठाकुर समाज ने जताया रोष

धौलाना (गाजियाबाद )। क्षत्रिय समाज ने चुनावों में टिकट के संबंध समाज की हो रही अनदेखी का आरोप लगाते हुए धौलाना में 7 अप्रैल को महापंचायत करने का फैसला लिया है, इसकी जानकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने दी। ललित राणा ने बताया कि ठाकुर समाज ने धौलाना स्थित एक सभागार में हुंकार भरते हुए राजनीतिक पार्टियों के बहिष्कार की चेतावनी दी। क्षत्रिय समाज ने इस दौरान एक राय होकर आगामी चुनाव में सामूहिक निर्णय से विरोध करने का ऐलान किया। धौलाना एनटीपीसी मार्ग पर स्थित फार्म हाउस में क्षत्रिय समाज के नेताओं ने एक स्वर में गाजियाबाद से वीके सिंह के टिकट काटे जाने की कड़ी आलोचना की।

यह भी पढ़े : Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: गठबंधन ने दिखाई एकताः मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर वार

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ललित राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शुरूआती दिनों से ही क्षत्रिय समाज निरंतर भाजपा को वोट देता हुआ आया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद लोकसभा सीट से लगभग 5 लाख वोटो से जीते प्रत्याशी का टिकट काटते हुए क्षत्रीय समाज के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। उन्होंने बताया कि समाज की हो रही अनदेखी को लेकर आने वाली 7 तारीख को ननौता में एक महापंचायत की जाएगी। जिसमें समाज के लोगों से आवाहन किया कि पंचायत में ज्यादा से ज्यादा पहुंचे और हो रही अनदेखी पर आने वाले चुनावों से पहले ठोस निर्णय ले। अनिल खेड़ा ने बताया कि आगामी चुनावों में क्षत्रिय समाज के लोग एक राय होकर जो भी निर्णय लेंगे उसका पालन किया जाएगा। टिकट कटने से क्षत्रिय समाज में रोष है और पार्टी भारतीय जनता पार्टी को उसका खामियाजा आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान भूपेंद्र तोमर, ब्रह्म सिंह राणा, ओमपाल सिंह, अरविंद प्रधान, विक्रम राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े : Haryana News: नागरिकों के पास वोट बनवाने का आखिरी मौका, 26 अप्रैल तक बनवा सकते हैं वोट

यहां से शेयर करें