Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
घायल सैनिक कपिल से मिलने पहुंचे विधायक अतुल प्रधान, जताई नाराजगी घायल सैनिक कपिल से मिलने पहुंचे विधायक अतुल प्रधान, जताई नाराजगी

घायल सैनिक कपिल से मिलने पहुंचे विधायक अतुल प्रधान, जताई नाराजगी

meerut news  भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान कपिल से सरधना विधायक अतुल प्रधान ने मुलाकात की है। अतुल प्रधान कपिल से मिलने मिलिट्री अस्पताल पहुंचे, जहां फौजी भर्ती है। उसका सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि 17 अगस्त की रात गोटका गांव निवासी कपिल तोमर को भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने बुरी तरह पीटा था। फौजी अब मिलट्री अस्पताल में भर्ती है। पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी और सेवानिवृत्त सैनिक लगातार कपिल से मिलने पहुंच रहे हैं। सपा विधायक अतुल प्रधान ने बुधवार को मिलट्री अस्पताल में जाकर फौजी से मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताई। अतुल प्रधान ने जवान कपिल के सिर पर हाथ फेरा, उसका हाल पूछा। साथ ही कहा कि श्रीनगर में पोस्टेड हमारे वीर सैनिक कपिल फौजी से भूनी टोल पर मारपीट अत्यंत निंदनीय है।
आरोपियों के घरों पर चलाया जाए बुल्डोजर
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने ऐलान किया है कि भारतीय सैनिक के परिवार को पांच लाख रुपए की मदद की जाए। सरकार द्वारा उन आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी की जाए और साथ ही बुलडोजर कार्रवाई हो कि आने वाले समय में कोई भारतीय सैनिक को सम्मान की नजरों से देखें और ऐसी घटना को अंजाम न दे, यदि इसमें कोई राजनेता विपक्ष में खड़ा होता है, तत्काल प्रभाव से उसकी सत्ता छीनी जाए और मुकदमा दर्ज किया जाए।

meerut news

यहां से शेयर करें