Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दनकौर में चोरों का आतंक फिर उड़ाया लाखों का माल – जय हिन्द जनाब दनकौर में चोरों का आतंक फिर उड़ाया लाखों का माल – जय हिन्द जनाब

दनकौर में चोरों का आतंक फिर उड़ाया लाखों का माल

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कस्बे में देर रात में चोरों ने नन्हे पुत्र स्वर्गीय मदन लाल के मकान पर चोरी की वारदात को छत के रास्ते अंजाम दिया। छत के रास्ते चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया और गेटों के बाहर लगे तालों को तोड़ दिया। कमरे के अंदर मौजूद अलमारी का भी ताला तोड़ दिया। जिसमें रखे हुए नगदी, चांदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीडि़त परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए पिलखुआ गया हुआ था। 15 जनवरी को पीडि़त परिवार की बेटी की शादी थी। पूरा परिवार पिलखुआ में था। जब लड़की को विदा करके आए तो सुबह 8 बजे इस घटना की जानकारी हुई। जिस घर में यह वारदात हुई है उसमें दो भाई के परिवार रहते हैं। नन्हे व कालूराम पुत्र मदनलाल दोनों सगे भाई हैं।

यहां से शेयर करें