Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी और होगी बेहतर, जानिए एक्सप्रेस वे के अलावा और कौन से हैं अच्छे रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी और होगी बेहतर, जानिए एक्सप्रेस वे के अलावा और कौन से हैं अच्छे रास्ते

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी और होगी बेहतर, जानिए एक्सप्रेस वे के अलावा और कौन से हैं अच्छे रास्ते

Noida To Greater Noida Connectivity: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी का सबसे बेहतर विकल्प नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे है। लेकिन आजकल एक्सप्रेस वे पर वाहनों का अधिक दबाव है। पीक हावर्स में यातायात जाम की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर समय बचाया जा सकता है। दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय यातायात की स्थिति पर निर्भर करता है, लेकिन आम तौर पर इसमें 25 से 30 मिनट लगते हैं।
यात्रा के विकल्प
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवेः नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे दोनों शहरों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। नोएडा सिटी सेंटर से परी चैक, ग्रेटर नोएडा तक की दूरी लगभग 28.2 किलोमीटर है और इसमें लगभग 28 मिनट लगते हैं। इसके अलावा सेक्टर 80 से होते हुए दादरी रोड़ का इस्तेमाल कर ग्रेटर नोएडा से आया और जा सकते है। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट से होते हुए भी ग्रेटर नोएडा जाने का विकल्प है। अब एक और रास्ता बनकर तैयार हो चुका है। जो कि सेक्टर 138 होते हुए नालेज पार्क की पहुंचाएगा।

सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो)ः दिल्ली मेट्रो की एक्वा लाइन नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ती है। यह मेट्रो यातायात से बचने का एक सुविधाजनक और तेज तरीका है। हालांकि, मेट्रो के माध्यम से यात्रा में लगभग 2 घंटे लग सकते हैं क्योंकि इसमें कई स्टेशन शामिल।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा की स्थापना के बाद ऐसे आंवटित हुए औद्योगिक भूखंड, जानिए पूरी प्रक्रिया और अब कैग रिपोर्ट में क्या उजागर हुई धांधली

यहां से शेयर करें