Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अशोका एकेडमी की राखियों में झलकी संस्कृति और भाईचारे की महक अशोका एकेडमी की राखियों में झलकी संस्कृति और भाईचारे की महक

अशोका एकेडमी की राखियों में झलकी संस्कृति और भाईचारे की महक

meerut news रक्षाबंधन के अवसर पर अशोका एकेडमी की छात्राओं ने शुक्रवार को एक अनूठी पहल करते हुए जिÞलाधिकारी डॉ. वीके सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
विद्यालय की छात्राओं ने अधिकारियों को राखी बांधते समय मंगल तिलक किया और मिठाई खिलाई। दोनों अधिकारियों ने बच्चियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए सुंदर उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। विद्यालय प्रबंधक यश कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी, मीनाक्षी जायसवाल, अमित पुंडीर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और छात्राओं की इस पहल की सराहना की।

 

यहां से शेयर करें