Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने 20 हाई-टेक मोटरसाइकिलों पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने 20 हाई-टेक मोटरसाइकिलों

पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने 20 हाई-टेक मोटरसाइकिलों को दिखाई हरी झंडी

ghaziabad news पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने शहर में पुलिस की दृश्यता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत करने के लिए सोमवार को तकनीकी रूप से उन्नत 20 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि ये नई बाइकें केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि हमारी तत्परता और आमजन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग और जनविश्वास आधारित तंत्र की दिशा में एक सशक्त कदम है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि अन्य शेष पेट्रोलिंग वाहनों का भी शीघ्र आधुनिकीकरण किया जा रहा है और शत-प्रतिशत वाहनों को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने का लक्ष्य है।
बता दें कि सभी बाइकों में तेज एलईडी ब्लिंकर, रिफ्लेक्टिव मार्किंग और पुलिस बीकन लाइट्स लगी हैं, जिससे दिन-रात दोनों समय बेहतर दृश्यता बनी रहती है। प्रत्येक बाइक में कॉम्पैक्ट पीए सिस्टम भी लगा है, जिससे पुलिसकर्मी भीड़ प्रबंधन, चेतावनी और जनजागरूकता अभियानों में प्रभावी रूप से संवाद कर सकते हैं। इन दोपहिया वाहनों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, संवेदनशील स्थलों और ट्रैफिक-प्रवण क्षेत्रों में विशेष रूप से तैनात किया जाएगा। इनका उद्देश्य रिस्पॉन्स टाइम को तेज करना और उन स्थानों तक भी गश्त पहुंचाना है, जहां चारपहिया वाहन सुगमता से नहीं पहुंच पाते है।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटिल और सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें