Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Lok Sabha Elections: सैकड़ों लोगों ने थामा रालोद का दामन Lok Sabha Elections: सैकड़ों लोगों ने थामा रालोद का दामन

Lok Sabha Elections: सैकड़ों लोगों ने थामा रालोद का दामन, प्रत्याशी अतुल गर्ग ने किया कार्यालय का शुभारंभ

Lok Sabha Elections:

Lok Sabha Elections: मोदीनगर/गाजियाबाद । दिल्ली मेरठ रोड फ्लावर के पास भोजपुर स्थित राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त लोकसभा बागपत प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान रामपाल चौधरी ने सैकड़ो लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर सपा अशफाक सैफी, एड सागर ढींगरा,आशेद उपाध्याय,पंडित मोहित शर्मा,जगमोहन वर्मा, अंकित शर्मा,राहुल तवर,धीरेन्द्र उपाध्याय, बसपा हरि प्रकाश उपाध्याय,सानू विशिष्ट,अभिषेक त्यागी,शैंकी त्यागी ,चौधरी आजाद सिंह,ज्ञानेन्द्र सिंह ,कॉंग्रेस रविन्द्र कंसल,प्रविन राणा वाइस चेयरमैन,कन्हैया कुमार बीडीसी,कपिल कुमार, विवेक कुमार मौजूद रहे।

Lok Sabha Elections:

गाजियाबाद रालोद भाजपा गठबंधन संयुक्त प्रत्याशी अतुल गर्ग ने वीरवार को चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी पतियों में हवन में बैठने को लेकर विवाद हो गया । दोनों के समर्थको में जमकर गाली गलौज हुई। नौबत हत्या कराने की धमकी तक पहुंच गई। विवाद बढ़ता देख प्रत्याशी अतुल गर्ग व विधायक अजीत पाल त्यागी ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया।

बता दें कि गुरुवार को नगर के मेन रोड स्थित विजय मंडी के सामने रालोद भाजपा गठबंधन संयुक्त प्रत्याशी अतुल गर्ग के कार्यालय का उद्घाटन होना था। रालोद व भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। अचानक गोपाल अग्रवाल व राधे किशन अरोड़ा के समर्थको में तू तू मैं मैं व गाली गलौज शुरू हो गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक नौबत हत्या कराने तक की धमकी दे डाली।

नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी पति राधे किशन अरोड़ा हवन शुरू होने से पहले ही वहां बैठे थे कि अचानक नगरपालिका पूर्व प्रत्याशी पति गोपाल अग्रवाल ने एतराज जताते हुए कहा कि भाजपा से निष्कासित होने पर यहां नहीं बैठ सकते है। किसी के बुलावे पर कार्यक्रम में आया है। गोपाल अग्रवाल ने राधे किशन अरोड़ा को वहां से उठने के लिए कहा। बस इसी बात को लेकर दोनों के समर्थक भिड़ गए। लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग व विधायक अजीत पाल त्यागी भी तमाशबीन बने रहे। मामले को बढ़ता देख लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग व विधायक अजीत पाल त्यागी ने गोपाल अग्रवाल व राधे किशन अरोड़ा को शांत कराया। मामला शांत होने पर लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने राधे किशन अरोड़ा को पटका पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी, सरना क्षेत्रीय महासचिव हस्तिनापुर चौधरी, जितेंद्र सिंह, कुंडू ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष नितिन गोयल भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Lok Sabha Elections:

यहां से शेयर करें