Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जम्मू-कश्मीर में नर्मदा जैसी परियोजनाओं की उम्मीद, उमर अब्दुल्ला – जय हिन्द जनाब जम्मू-कश्मीर में नर्मदा जैसी परियोजनाओं की उम्मीद, उमर अब्दुल्ला – जय हिन्द जनाब

जम्मू-कश्मीर में नर्मदा जैसी परियोजनाओं की उम्मीद, उमर अब्दुल्ला

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नर्मदा बांध जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए राज्य में जल संसाधन विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नर्मदा बांध के माध्यम से गुजरात के कच्छ जैसे सूखाग्रस्त इलाकों में पानी पहुंचाया जा रहा है, जहां पहले केवल रेगिस्तान था, वहां अब खेती लहलहा रही है। इस तरह के प्रोजेक्ट लोगों का जीवन बदलने की ताकत रखते हैं।

उमर अब्दुल्ला ने अफसोस जताया कि जम्मू-कश्मीर में अब तक ऐसी परियोजनाओं की कल्पना भी नहीं की जा सकी, क्योंकि सिंधु जल संधि के तहत पानी जमा करने पर प्रतिबंध थे। उन्होंने कहा, “अब जब ये प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, तो उम्मीद है कि भविष्य में जम्मू-कश्मीर में भी ऐसी परियोजनाएं शुरू होंगी, जो न केवल बिजली उत्पादन बढ़ाएंगी, बल्कि पीने के पानी की कमी को भी दूर करेंगी।”

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जल प्रबंधन और बांध निर्माण से राज्य में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद को जगाये रक्खेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में सहयोग की अपील भी की।

Lok Sabha News: लोकसभा में उठा समोसे के साइज का मुद्दा, रवि किशन ने उठाया खाने की कीमतों में एकरूपता का मुद्दा

यहां से शेयर करें