Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bengaluru News: चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित, कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में खुलासा – जय हिन्द जनाब Bengaluru News: चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित, कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में खुलासा – जय हिन्द जनाब

Bengaluru News: चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित, कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

Bengaluru News: एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पहली बार चैंपियन बनने के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में कुन्हा आयोग की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित करार दिया है।

हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेडियम का डिजाइन और संरचना बड़ी संख्या में दर्शकों को संभालने के लिए अनुपयुक्त है। पीटीआई के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट किया कि स्टेडियम की संरचनात्मक कमियां और अपर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भगदड़ का प्रमुख कारण बने है।

इस साल के अंत में चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईसीसी महिला विश्व कप के उद्घाटन और फाइनल मैच खेले जाने हैं। आयोग की इस टिप्पणी और राज्य सरकार द्वारा इसे स्वीकार करने से इन मैचों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रिपोर्ट के बाद स्टेडियम में बड़े आयोजनों के लिए सुरक्षा मानकों को फिर से जांचा जाएगा, जिसका असर महिला विश्व कप के शेड्यूल और आयोजन पर पड़ सकता है।

राज्य सरकार द्वारा अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए जा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और बीसीसीआई पर भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का दबाव बढ़ रहा है।

Bollywood News: “सनी देओल के साथ काम करना, जैसे छोटे बच्चे को मनाना”: बताया अपने करियर का सबसे ‘अंधेरा अध्याय’

यहां से शेयर करें