Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गवर्नर ने कहा नोएडा-गाजियाबाद को बनाया जाए कमिश्नरी – जय हिन्द जनाब गवर्नर ने कहा नोएडा-गाजियाबाद को बनाया जाए कमिश्नरी – जय हिन्द जनाब

गवर्नर ने कहा नोएडा-गाजियाबाद को बनाया जाए कमिश्नरी

लखनऊ। आज पुलिस वीक के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

यहां पुलिस अफसरों को संबोधित करते हुए गवर्नर राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होनी चाहिए। ताकि कानून का कड़ाई से पालन कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर कमिश्नर प्रणाली लागू होगी तो कई चीजें आसान हो जाएगी। बड़े शहरों में इस व्यवस्था से काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर और एनसीआर में आने वाले नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में कमिश्नरी प्रणाली लागू हो। जिस वक्त राम नाईक पुलिस अफसरों को संबोधित कर रहे थे उस दौरान यहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लखनऊ में पुलिस वीक का आयोजन किया जा रहा है।

यहां से शेयर करें