Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण में प्रबंधक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव – जय हिन्द जनाब Greater Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण में प्रबंधक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव – जय हिन्द जनाब

Greater Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण में प्रबंधक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Greater Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण ने वर्क सर्किल प्रभारियों के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। कुछ प्रबंधकों दो- दो वर्क सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक प्रबंधक को वर्क सर्किल का प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक बनाए जाने पर प्रबंधक स्तर के अफसरों में रोष है।
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस द्वारा जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक प्रबंधक सिविल नागेंद्र सिंह सिर्फ वर्क सर्किल-8 में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक वह जेवर विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रेनो के सेक्टरों में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक स्तर का कार्य देख रहे थे। राजेश कुमार निम को वर्क सर्किल- 3 के साथ वर्क सर्किल- 4 संपूर्ण में वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि वर्क सर्किल- 4 का कुछ हिस्सा जेवर विधानसभा में आता है, जो नागेंद्र सिंह देख रहे थे। वहीं, प्रबंधक रतिक को वर्क सर्किल- 5 के साथ खेल परिसर का प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है। सन्नी यादव को वर्क सर्किल-6 के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं अर्बन सर्विसेज विभाग में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक स्तर का कार्य सौंपा गया है। वहीं नरोत्तम सिंह को वर्क सर्किल- 7 के साथ वर्क सर्किल-2 का भी प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है। प्रबंधक राकेश बाबू उद्यान विभाग में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के साथ वर्क सर्किल- 8 में प्रबंधक स्तर का कार्य देखेंगे। प्रबंधक सिविल मनोज कुमार सचान को अर्बन सर्विसेज से हटाकर वर्क सर्किल ड्रेन, गांवों में साफ- सफाई एवं पौधरोपण के काम में लगा दिया गया है।

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

यहां से शेयर करें