Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम – जय हिन्द जनाब Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम – जय हिन्द जनाब

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

Noida News: चोरी और नकबजनी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। उपचार के बाद दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बुधवार देर रात सेक्टर-49 पुलिस टीम सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के नीचे बैरियर लगाकर जांच कर रही थी। तभी सूचना मिली कि बाइक सवार दो व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। कुछ देर बाद बरौला टी प्वाइंट की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। संदिग्ध दिखाई देने पर बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। पकड़े जाने के डर से बाइक सवार दोनों बदमाश मुड़कर तेजी से भागने लगे। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन से आगे सर्विस रोड पर भगाते हुए बदमाशों का पुलिस टीम ने पीछा किया। बदमाश अपनी बाइक बिजली घर के पास सर्विस रोड पर छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। खुद को पुलिस टीम से घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान हिमाचल के जिला मंडी के सुक्का रियुर गांव निवासी अनिल उर्फ अन्नू उर्फ बिल्ला और हिमाचल के जिला मंडी के गदवाहन गांव निवासी करन शर्मा उर्फ गोपाल उर्फ काकू के रूप में हुई। दोनों आरोपी वर्तमान में बरौला गांव में रहते हैं।
बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, एक पीली धातु की चेन, एक जोड़ी टॉप्स, पीली धातु की तीन अंगूठी, गले का एक पैंडेंट, चार मोबाइल फोन, 2800 रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। बरामद चोरी के सामान के संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह रेकी करके बंद पड़े घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। चोरी के सामान को वह राहगीरों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि अनिल के खिलाफ पांच मुकदमे जिला मंडी में और तीन मुकदमे नोएडा में दर्ज हैं, जबकि करन के खिलाफ दो मुकदमे जिला मंडी में और तीन मुकदमे सेक्टर-49 थाने में दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Noida News: बाइक टैक्सी में चल रहीं 12 निजी गाड़ियों पर कार्रवाई

यहां से शेयर करें