Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: बैरिकेड लगाने से लगा लंबा जाम – जय हिन्द जनाब Greater Noida News: बैरिकेड लगाने से लगा लंबा जाम – जय हिन्द जनाब

Greater Noida News: बैरिकेड लगाने से लगा लंबा जाम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी वन में बुधवार को सड़क पर बैरिकेडिंग के कारण जाम लग गया। इसके कारण लोगों को दो घंटे जाम में फंसना पड़ा। नौकरीपेशा को दफ्तर और बच्चों को स्कूल जाने में देरी हुई। सोसाइटी में रहने वाले पुलकित, राजकुमार और अन्य लोगों ने बताया कि गौर सिटी के 7 एवेन्यू के सामने सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसके कारण दो लाइन की सड़क सिंगल लाइन में बदल गई। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बुधवार सुबह को बैरिकेडिंग के कारण गौर सिटी वन के अंदर भीषण जाम लग गया।
इससे लोगों को जाम में फंसना पड़ा। स्कूल बसें जाम में फंस गई। दफ्तर जाने वाले लोगों को भी देरी हुई। लोगों का आरोप है कि बिना किसी करण के बिल्डर ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

Noida News: हिंडन पुस्ता पर अवैध निर्माण को किया जमींदोज

यहां से शेयर करें