Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Road Accident: कौन सी थी गाड़ी जिसने ले ली तीन छात्रों की जान – जय हिन्द जनाब Road Accident: कौन सी थी गाड़ी जिसने ले ली तीन छात्रों की जान – जय हिन्द जनाब

Road Accident: कौन सी थी गाड़ी जिसने ले ली तीन छात्रों की जान

Road Accident: ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी कोतवाली दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जीटी रोड से जोड़ने वाले कट के पास रफ्तार अज्ञात ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीन छात्र घायल हुए उसके बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना शुक्रवार रात को उस वक्त हुई जब तीनों छात्र एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के दौरान किसी भी छात्र पर हेलमेट नहीं था। पुलिस अफसरों का कहना है कि हेलमेट होता तो शायद छात्रों की जान बच सकती थी। उधर, देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद कॉलोनी में तीनों छात्रों के शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पता नही चल पाया है कि तीनों छात्रों की जान किस वाहन ने ली है।

 

यह ही पढ़े: H9N2 Virus: चीन से फिर आया वायरस, फैल रहा बच्चों के बीच, बरते ये सावधानियां

 

मिली जानकारी के अनुसार यूष (18), शिवा (19) और रोहित (17) बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव स्थित राम विहार कॉलोनी में रहते थे। तीनों इंटरमीडिएट के छात्र थे। बीते शुक्रवार की शाम एक साथ बाइक पर सवार होकर दनकौर कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह में शामिल होने के बाद देर रात को तीनों बाइक से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर वापस घर लौट रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र में पेरीफेरल एक्सप्रेस वे व जीटी रोड को जोड़ने वाले कट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
इसके बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान समारोह में शामिल होकर लौट रहे चैथे दोस्त राहुल ने तीनों को सड़क पर पड़ा देखा तो तत्काल परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने तीनों को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पीयूष, रोहित और शिवा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यहां से शेयर करें