Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Damascus News: सीरिया के दमिश्क में इजरायली हवाई हमले, लाइव प्रसारण के दौरान स्टूडियो के कैमरा में हुआ क़ैद – जय हिन्द जनाब Damascus News: सीरिया के दमिश्क में इजरायली हवाई हमले, लाइव प्रसारण के दौरान स्टूडियो के कैमरा में हुआ क़ैद – जय हिन्द जनाब

Damascus News: सीरिया के दमिश्क में इजरायली हवाई हमले, लाइव प्रसारण के दौरान स्टूडियो के कैमरा में हुआ क़ैद

Damascus News: इजरायली सेना ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया है, जिसमें सीरियाई रक्षा मंत्रालय और सैन्य मुख्यालय को प्रमुख रूप से निशाना बनाया गया। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय टेलीविजन चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान भयानक धमाके सुनाई दिए और न्यूज एंकर को अपनी जान बचाने के लिए स्टूडियो से भागते हुए देखा जा सकता है।

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने बयान जारी कर कहा कि दमिश्क में सीरियाई शासन के सैन्य मुख्यालय के प्रवेश द्वार को ध्वस्त कर दिया गया। हमले का उद्देश्य सीरिया में हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व वाली सेना और अन्य सशस्त्र समूहों की गतिविधियों को निशाना बनाना था। इजरायल ने यह भी दावा किया कि वह सीरिया में द्रूज समुदाय की रक्षा के लिए कार्रवाई कर रहा है।
हमले के दौरान एक सीरियाई टेलीविजन चैनल पर लाइव प्रसारण चल रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि न्यूज पढ़ रही एंकर अचानक तेज धमाकों की आवाज सुनकर घबरा जाती है और अपनी जान बचाने के लिए कैमरे के सामने से भागने लगती है। जिसे इजरायली रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज़ ने भी साझा किया।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब सीरिया में पहले से ही सेना और सशस्त्र समूहों के बीच तनाव चरम पर है। इजरायल ने चेतावनी दी है कि अगर सीरियाई सेना द्रूज बहुल क्षेत्रों में कोई कार्रवाई करती है, तो वह और सख्त कदम उठाएगा। इस हमले ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसकी निगरानी कर रहा है।
हालांकि, अभी तक हमले में हुए नुकसान और हताहतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दमिश्क में सैन्य मुख्यालय को भारी क्षति पहुंचने की खबर है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमले से इलाके में धुआं और धूल का गुबार छा गया।

Himachal Pradesh News: पूर्व CJI HPNLU में विशिष्ट प्रोफेसर नियुक्त, जस्टिस चंद्रचूड़ NLU दिल्ली में दे रहे क़ानून का ज्ञान

यहां से शेयर करें