Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नमाज के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला, 20 की मौत, 40 अधिक जख्मी – जय हिन्द जनाब नमाज के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला, 20 की मौत, 40 अधिक जख्मी – जय हिन्द जनाब

नमाज के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला, 20 की मौत, 40 अधिक जख्मी

काबुल।  अफगानिस्तान के गरदेज शहर में शिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा जख्मी हैं। पुलिस अफसर राज मोहम्मद मंदोजाई ने बताया कि हमले के वक्त मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी। इसी बीच हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

आप को बताते चलें पिछले कुछ महीनों में आईएस और तालिबान ने सुरक्षाबलों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाते हुए हमले तेज किए हैं। आतंकी संगठन अफगानिस्तान सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे पहले 22 जुलाई को काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमले में 23 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जून में आईएस ने जलालाबाद और काबुल में सरकारी इमारतों पर हमला किया था। इनमें 40 से अधिक लोग मारे गए थे।

यहां से शेयर करें