Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: एनईए ने सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए किया कार्यक्रम – जय हिन्द जनाब Noida News: एनईए ने सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए किया कार्यक्रम – जय हिन्द जनाब

Noida News: एनईए ने सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए किया कार्यक्रम

Noida News: नोएडा प्राधिकरण के पाँच कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इन कर्मियों की विदाई पर नोएडा प्राधिकरण की नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन ने समारोह का आयोजन किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में मैकेनिक कम ऑपरेटर नीर सिंह यादव सहायक मैकेनिक कम ऑपरेटर इंद्रजीत उधान चैधरी सतीश शर्मा उधान चैधरी सुरेश एव स्वच्छता कर्मी सुधा शामिल हैं।

तहसीलदार शशि कुमार बने एसडीएम
इसके साथ ही भूलेख विभाग में तैनात तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी एव तहसीलदार सीमा सिंह को एसडीएम के पद पर पदोन्नत होने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
एसोसिएशन अध्यक्ष चैधरी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में इन कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम शशि कुमार त्रिपाठी, एसडीएम सीमा सिंह एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह महासचिव जितेंद्र कुमार उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा वीरपाल सचिव नीरज राणा अमित कुमार कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: Good News: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बनेंगे दो नए अंडरपास, डायाफ्राम तकनीक से होगा निर्माण

यहां से शेयर करें