Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: पुराने वाहनों पर दिल्ली में पाबंदी, नोएडा के दो लाख वाहन अब ‘नो एंट्री’ Noida News: पुराने वाहनों पर दिल्ली में पाबंदी, नोएडा के दो लाख वाहन अब ‘नो एंट्री’

Noida News: पुराने वाहनों पर दिल्ली में पाबंदी, नोएडा के दो लाख वाहन अब ‘नो एंट्री’ की जद में

Noida News:

Noida News: नोएडा। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (CAQM) ने कड़ा कदम उठाया है। आयोग के निर्देशों के बाद मंगलवार से दिल्ली में पेट्रोल के 15 वर्ष और डीजल के 10 वर्ष पुराने वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसका सीधा असर नोएडा सहित आस-पास के जिलों पर पड़ा है, जहां ऐसे दो लाख से अधिक वाहन चलन में हैं।

Noida News:

दिल्ली में इन पुराने वाहनों की न केवल आवाजाही पर रोक लगाई गई है, बल्कि पेट्रोल भरवाने तक की अनुमति नहीं दी जाएगी। संबंधित विभागों ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई वाहन चलता पाया गया तो उसे तत्काल सीज कर स्क्रैप कर दिया जाएगा। दिल्ली की सीमाओं पर अब सघन निगरानी के लिए विभागीय टीमें तैनात की जाएंगी।

Noida News:

नोएडा में 2 लाख से ज्यादा वाहन प्रभावित

नोएडा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) डॉ. सियाराम वर्मा के अनुसार, जिले में ऐसे 2,08,856 वाहन हैं, जो तय समय सीमा पूरी कर चुके हैं। पहले यह संख्या अधिक थी, लेकिन इनमें से करीब 13,000 वाहन अन्य जिलों में स्थानांतरित कर दिए गए और लगभग 17,000 वाहन स्क्रैप हो चुके हैं।

बचे हुए वाहनों पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का चालान बकाया है, जिसके चलते इन्हें न तो रजिस्ट्रेशन से हटा जा सका है और न ही स्क्रैप की प्रक्रिया पूरी हो पाई है। ऐसे वाहन अब न दिल्ली की सीमा पार कर सकेंगे और न ही संचालन योग्य माने जाएंगे।

वाहन स्वामियों को नोटिस, स्क्रैपिंग की सलाह

केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग की ओर से इन वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्हें पुराने वाहनों को संचालन से हटाकर स्क्रैप कराने की सलाह दी जा रही है।

Noida News:

यहां से शेयर करें