Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगी द्रौपदी मुर्मु UP News: गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगी द्रौपदी मुर्मु

UP News: गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगी द्रौपदी मुर्मु

UP News:

UP News: गोरखपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन और उनके दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेजबानी में गोरखपुर इतिहास रचने को तैयार है। यह दो दिन में राष्ट्रपति न केवल तीन बड़े संस्थानों केमहत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी बल्कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी।

UP News:

राष्ट्रपति सोमवार (30 जून) को दोपहर में गोरखपुर आएंगी और अगले दिन मंगलवार (01 जुलाई) की शाम प्रस्थान करेंगी। वह यहां 30 घंटे रहेंगी और उनके सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों तक सडक मार्ग से ही जाने की तैयारी है। सोमवार को वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी जबकि एक जुलाई को पूर्वाह्न राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण और अपराह्न महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिकभवन, ऑडिटोरियम पंचकर्म का लोकार्पण तथा गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति इसके अलावा वह दोनों दिन अलग.अलग समय गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन.पूजन और प्रसाद ग्रहण का भी कार्यक्रम है।

गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रपति पहले दिन एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर आने -जाने में कुल मिलाकर 37 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से पूरी करेंगी जबकि अगले दिन सर्किट हाउस महायोगीगुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट, गोरखनाथ मंदिर, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा और एयरपोर्ट तक आवागमन में कुल 92 किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी।

UP News:

Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, 9 मजदूर लापता

श्रीमती मुर्मु ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जो गोरखपुर में इतनी लंबी सड़क यात्रा करने जा रही हैं। राष्ट्रपति के आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और दोनोंस्थानों तक के रूट का जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ले चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि योगी अपने आठ साल के कार्यकाल में चौथी बार गोरखपुर में राष्ट्रपति की अगवानी करने जा रहेहैं। वह इसके पहले तीन बार तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गोरखपुर में आमंत्रित कर चुके हैं। श्री कोविंद 10 दिसंबर2018 को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में, 28 अगस्त 2021 को आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में और 4 जून 2022 को गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में आए थे। अब वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दिवसीय यात्रा पर आमंत्रित कर योगी आदित्यनाथ एक नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं।

UP News:

UP News: बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर स्थिर लेकिन एक दर्जन गांवों पर कटान का खतरा

यहां से शेयर करें