Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कन्या भ्रूण हत्या पाप नहीं, महापाप है: नरेन्द्र कश्यप कन्या भ्रूण हत्या पाप नहीं, महापाप है: नरेन्द्र कश्यप

कन्या भ्रूण हत्या पाप नहीं, महापाप है: नरेन्द्र कश्यप

ghaziabad news  नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंक्वेट हॉल में प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन एवं हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट ने संकल्प दिवस का आयोजन किया। इस दिन समूचे समाज को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक करने और एकजुट होकर उसका विरोध करने का प्रण लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पूनम यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, एवं परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि कन्या भ्रूण हत्या न केवल पाप है, बल्कि एक महापाप है।
उन्होंने कहा कि बेटी को कभी कमजोर न समझें, वह मां लक्ष्मी का रूप है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बी.के. शर्मा हनुमान ने बताया कि उनका संगठन पिछले 33 वर्षों से संकल्प दिवस मनाते आ रहा है, जिसके माध्यम से हर वर्ष समाज में जागरुकता का संदेश भेजा जाता है। उन्होंने कई प्रेरणास्पद स्त्री-आदर्शों जैसे कल्पना चावला, किरण बेदी, रानी लक्ष्मीबाई, एवं तीजन बाई का उदाहरण देते हुए कहा कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं, बल्कि आगे भी हैं।
इस मौके पर डॉ. जहीर अहमद, डॉ. एस.पी. पाल, डॉ. रूबी, डॉ. मिलन मंडल, डॉ. आर.पी. शर्मा, डॉ. सुबोध त्यागी, डॉ. फरहा खान, डॉ. रुखसाना परवीन, डॉ. निशा चौधरी, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. नूर मोहम्मद, डॉ. के.पी. सरकार, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. सनीता बहल, डॉ. श्यामलाल सरकार, डॉ. सपना सिकदर, डॉ. श्रीकांत मलिक, डॉ. उस्मान अली मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें