Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
War News : ईरान और इजराइल के बीच तनाव, पहुंचा अपने चरम पर – जय हिन्द जनाब War News : ईरान और इजराइल के बीच तनाव, पहुंचा अपने चरम पर – जय हिन्द जनाब

War News : ईरान और इजराइल के बीच तनाव, पहुंचा अपने चरम पर

War News : ईरान और इजराइल के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है, खासकर हाल में हुए सैन्य हमलों के बाद। 20 जून 2025 को ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस के एक दम नज़दीक गिरी, जिसकी वजह से कई कारों में आग लगी और आसपास के घरों को काफ़ी नुकसान भी पहुंचा। इस हमले में सात लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे दावे हैं कि टेक पार्क इजराइली सेना को सॉफ्टवेयर और AI सेवाएं प्रदान करता है, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस दावे का खंडन किया है।
यह तनाव एक सप्ताह पहले शुरू हुए इजराइली हवाई हमलों से और बढ़ा, जिनमें इजराइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाना सुरु कर दिया । इजराइल दावा करता आ रहा दावा है कि ये हमले ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए किए जा रहें है । जवाब में, ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइल हमले किए, जिनमें से कुछ इजराइल के आयरन डोम डिफेंस सिस्टम द्वारा रोक दिए गए, लेकिन बीर्शेबा में एक मिसाइल ने काफ़ी नुकसान पहुंचा दिया ।

वैश्विक स्तर पर, यूरोपीय विदेश मंत्रियों ने स्विट्जरलैंड में ईरानी अधिकारियों से मुलाकात कर तनाव कम करने की अपील की ।जिनमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी दोनों देशों से तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह अगले दो हफ्तों के अंदर इजराइल के हमलों में अमेरिका की भूमिका को साफ़ कर देंगे ।

सोशल मीडिया पर इजराइल और ईरान के मध्य युद्ध को लेकर गर्मागर्म बहस चल रही है। कुछ लोग इजराइल के आयरन डोम की प्रभावशीलता पर ही सवाल उठाना सुरू कर दिए है , जबकि अन्य ईरान की सैन्य ताकत, ख़ास रूप से उसकी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों, को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर कर रहें है ।
यह तनाव क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है, और हर स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

Air India News : एअर इंडिया ने रखरखाव और परिचालन कारणों का हवाला देते हुए अपनी उड़ानें रद्द की,जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ानें भी शामिल हैं।

यहां से शेयर करें