Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मसाज सेंटर में देह व्यापार के शक, पुलिस को नहीं मिले सबूत – जय हिन्द जनाब मसाज सेंटर में देह व्यापार के शक, पुलिस को नहीं मिले सबूत – जय हिन्द जनाब

मसाज सेंटर में देह व्यापार के शक, पुलिस को नहीं मिले सबूत

एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार दोपहर एक बजे यहां छापा मारा।

आगरा। आगरा पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का संदेह होने पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने आठ युवती और दो युवकों को हिरासत में लिया। थाने ले जाने के बाद पूछताछ की। इसके बाद सभी को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक ताजगंज क्षेत्र में बसई पुलिस चौकी के पीछे ब्लॉसम मसाज सेंटर में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार दोपहर एक बजे यहां छापा मारा। बताया जा रहा है कि कहना है कि पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर पहले ही सेंटर में भेजा था। एक युवती उससे मसाज करने के लिए केबिन में ले गई। बातचीत में वह पुलिस के ग्राहक से शारीरिक संबंध बनाने को भी तैयार हो गई। मगर, बात आगे नहीं बढ़ी। पुलिस वहां पहुंची तो युवती बैठी मिली।

यहां से शेयर करें