Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Fastag annual pass:  फास्टैग यूज़र्स को अब ₹ 3000 में 200 टोल यात्रा की सुविधा Fastag annual pass:  फास्टैग यूज़र्स को अब ₹ 3000 में 200 टोल यात्रा की सुविधा

Fastag annual pass:  फास्टैग यूज़र्स के लिए खुशखबरी: अब ₹ 3000 में 200 टोल यात्रा की सुविधा

Fastag annual pass:  

Fastag annual pass:  नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के मध्यम वर्ग को राहत देते हुए फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास की घोषणा की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह नई सुविधा 15 अगस्त 2025 से देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगी।

Fastag annual pass:  

सरकार के इस फैसले का मकसद यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और डिजिटल टोल भुगतान को प्रोत्साहन देना है। इस योजना के तहत कोई भी वाहन मालिक ₹3000 का भुगतान कर एक वर्ष या अधिकतम 200 टोल ट्रिप तक फास्टैग से सफर कर सकेगा।

क्या है ‘Fastag Annual Pass’?

यह एक प्रीपेड वार्षिक टोल पास है जो पंजीकृत फास्टैग धारकों को मिलेगा। इससे एक साल में अधिकतम 200 बार टोल पार किया जा सकेगा। यानी अगर कोई यात्री रोजाना एक बार टोल क्रॉस करता है तो यह पास लगभग 6 से 7 महीनों तक मान्य होगा।

कौन ले सकता है वार्षिक पास?

  • निजी गैर-व्यावसायिक वाहन जैसे कार, जीप और वैन वाले इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • पास वाहन की पात्रता और फास्टैग पंजीकरण की पुष्टि के बाद ही सक्रिय किया जाएगा।
  • यदि फास्टैग सिर्फ चेसी नंबर के आधार पर पंजीकृत है, तो यह पास नहीं मिलेगा। इसके लिए वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) अपडेट कराना आवश्यक होगा।

वार्षिक पास कैसे सक्रिय होगा?

  1. वाहन और फास्टैग की पात्रता की पुष्टि होगी।
  2. फिर उपयोगकर्ता को NHAI की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से ₹3000 का भुगतान करना होगा।
  3. भुगतान पूरा होते ही पास पंजीकृत फास्टैग पर सक्रिय कर दिया जाएगा।
  4. एसएमएस अलर्ट के जरिए उपयोगकर्ता को हर यात्रा की सूचना मिलेगी।

क्या बोले नितिन गडकरी?

नितिन गडकरी ने इस योजना को डिजिटल इंडिया के विज़न के अनुरूप बताया और कहा कि यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जो रोजाना टोल सड़कों का उपयोग करते हैं।

पंजाब का ये गिरोह निवेश के नाम पर कर चुका है करोड़ों की ठगी, डीजीपी बोलें

Fastag annual pass:  

यहां से शेयर करें