Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
योगी सरकार जनता को लालटेन काल में ले जा रही: अंकुश चौधरी योगी सरकार जनता को लालटेन काल में ले जा रही: अंकुश चौधरी

योगी सरकार जनता को लालटेन काल में ले जा रही: अंकुश चौधरी

meerut news  उत्तर प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था और घंटों पॉवर कट के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी अपने हाथों में मोमबत्ती और हाथ का पंखा लेकर पहुंचे। कहा कि प्रदेश में लगातार महंगी हो रही बिजली और उस पर घंटों बिजली की कटौती की मार झेल रही प्रदेश की जनता, सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कटौती के कारण आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। जिसके चलते आम आदमी को अपने दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है, घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, और व्यवसायिक गतिविधियाँ भी ठप हो रही हैं। विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, फुरकान त्यागी, हेम कुमार, जीएस राजवंशी, विनोद हिंद, रियाजुद्दीन, तरीका पवार, भारत लाल यादव, लक्ष्मी, हेमलता, सरोज, शिव कुमार नीतिश शर्मा, अशफाक अंसारी, यूसुफ अंसारी, कुलविंदर कंडारी, एसके शर्मा, फारूक किदवई, सुबोध धामा, कैप्टन कपिल शर्मा, गुरमिंदर सिंह, मास्टर नरेंद्र सिंह, कुंदन, डॉक्टर सत्तार अंसारी, कैलाश चंद्र अग्रवाल, हर्ष वशिष्ठ, अंकुर आदि मौजूद रहे।

meerut news

यहां से शेयर करें