Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Breaking News: यीडा सिटी में अब ख़रीद सकेंगे सस्ते प्लॉट, प्राधिकरण ने गरीबों के लिए खोला दिल, 4288 प्लॉट की आएगी स्कीम – जय हिन्द जनाब Breaking News: यीडा सिटी में अब ख़रीद सकेंगे सस्ते प्लॉट, प्राधिकरण ने गरीबों के लिए खोला दिल, 4288 प्लॉट की आएगी स्कीम – जय हिन्द जनाब

Breaking News: यीडा सिटी में अब ख़रीद सकेंगे सस्ते प्लॉट, प्राधिकरण ने गरीबों के लिए खोला दिल, 4288 प्लॉट की आएगी स्कीम

Yamuna Authority Plot Scheme: लंबे समय से एक मांग उठाई जा रही थी वो मांग थी जिस तरह एक जमाने में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गरीबों के लिए घर बनाने का मौका दिया जाता था। उसी तरह यमुना सिटी (YEIDA City)  में भी प्राधिकरण गरीबों के लिए आवासीय योजना लाए। अब प्राधिकरण ने गरीबों के लिए आवासीय स्कीम लाने का ऐलान कर दिया है, लेकिन भूखंड लेने वालों को कुछ नियम शर्तों का पालन करना होगा। दरअसल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के लोग भी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अपना घर बना सकेंगे। यीडा 30 वर्गमीटर के भूखंडों की विशेष योजना लाने जा रहा है, जो पूरी तरह से EWS आय वर्ग के लिए रिर्जव होगी। इससे जुड़े प्रस्ताव को आज आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से अनुमोदन मिल चुका है। अब प्राधिकरण 4288 भूखंडों की स्कीम लाएगा ।

यहां से शेयर करें