Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
योग जागरूकता और अभ्यास का हुआ आयोजन योग जागरूकता और अभ्यास का हुआ आयोजन

योग जागरूकता और अभ्यास का हुआ आयोजन

meerut news  शिक्षा विभाग, शिक्षा संकाय, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ने योग पखवाड़ा -2025 के तहत स्कूली बच्चों और रक्षा अकादमी के लिए योग जागरूकता और अभ्यास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रोफेसर (डॉ.) इंदिरा सिंह (विभागाध्यक्षा, शिक्षा विभाग, शिक्षा संकाय) ने दीपक गुप्ता (प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय) और डॉ. शशिराज तेवतिया (कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस) के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, सीईओ डॉ. शल्या राज ने कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। लेफ्टिनेंट प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार (डीन, शिक्षा संकाय) ने अपने भाषण में वर्तमान जीवन शैली में योग की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और छात्रों और शिक्षकों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय दीपक गुप्ता ने योग पखवाड़ा-2025 के बारे में जागरूकता सम्बन्धी जानकारी साझा करते हुए कहा कि ठीक जीवन शैली स्वस्थ जीवन की कुंजी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रूपम जैन ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग प्रशिक्षक डॉ. निशांत कुमार (सहायक प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग, शिक्षा संकाय) द्वारा संचालित योग सत्र रहा। जिसमें छात्रों, शिक्षक, ईश्वर चंद विद्या सागर स्कूल की प्राचार्या किरण और डिफेंस अकादमी के छात्रों, सभी संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुमताज शेख द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

यहां से शेयर करें