Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कोट नहर में नहाने के लिए लगाई छलांग, दो युवक डूबे, एक की लाश मिली दूसरे के लिए पुलिस कर रही मशक्कत – जय हिन्द जनाब कोट नहर में नहाने के लिए लगाई छलांग, दो युवक डूबे, एक की लाश मिली दूसरे के लिए पुलिस कर रही मशक्कत – जय हिन्द जनाब

कोट नहर में नहाने के लिए लगाई छलांग, दो युवक डूबे, एक की लाश मिली दूसरे के लिए पुलिस कर रही मशक्कत

Greater Noida: भीषणगर्मी के चलते हर व्यक्ति चाहता है कि उसे कहीं न कहीं ठंड का एहसास मिल जाए। ऐसे में ज्यादातर लोग ट्यूबवेल के साथ साथ नहर में नहाना पसंद करते हैं। यही कारण है कि नहर की गहराई पता नहीं होती जिस कारण डूब जाते हैं। ऐसा ही मामला कोट गांव से सामने आया है। जहाँ दो युवक कोट पक्की नहर में नहाने के लिए 12 जून को कूदे थे, लेकिन वापस नहीं निकल पाए। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। आज सुबह दादरी एसीपी सौम्या सिंह, कोतवाल अरविन्द सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी का बयान
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि 12 जून को कमल पुत्र संजय निवासी कोट गांव और सौरभ पुत्र सुनील निवासी कोट गांव ना आने के लिए कोट नहर में कूदे थे। मगर बाहर नहीं निकल पाए, आज सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कमल के शव को बाहर निकाला है। सौरभ की तलाश जारी है। सुबह से ही पुलिस फोर्स मौके पर नहर में तलाशी अभियान चलाकर मृतकों के शवों को ढूंढ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: झुकने को तैयार नही ईरान, लगातार दागी मिसाइलें, पीएम नेतन्याहू सेफ प्लेस पर पहुंचे

यहां से शेयर करें