Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लव ट्रायंगल में फंसे डॉक्टर >> यूएस से आकर बेटे ने किया हाथा-पाई, मामला पहुंचा थाने – जय हिन्द जनाब लव ट्रायंगल में फंसे डॉक्टर >> यूएस से आकर बेटे ने किया हाथा-पाई, मामला पहुंचा थाने – जय हिन्द जनाब

लव ट्रायंगल में फंसे डॉक्टर >> यूएस से आकर बेटे ने किया हाथा-पाई, मामला पहुंचा थाने

नोएडा। लव ट्रायंगल के चक्कर में एक डॉक्टर के बेटों ने आज सुबह उनकी पिटाई कर दी। जब बाप बेटों के बीच जमकर हाथापाई हुई तो डॉक्टर ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। जिस पर पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

थाने आने के बाद डॉक्टर ने बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया। लेकिन जब बेटे थाने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि हम अपने बाप की करतूत आपको दिखाते हैं। यह तीन-तीन लड़कियों के चक्कर में हमारी मां को पीटते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-12 के डी ब्लॉक में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर का झगड़ा उनके बेटों से हो गया। एक बेटा अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रहा है। वह दो दिन पहले आया था।

बीते दिन उनकी मां ने उनके बाप की करतूत उनके सामने रखी। मोबाइल में लड़कियों के साथ की गई बातचीत और बनाई गई वीडियो के साथ-साथ कुछ फोटो भी मां ने अपने दोनों बेटों को दिखाए। मामला बढ़ता चला गया।

आज सुबह जब पिता से बातचीत के लिए बेटों ने कहा तो पिता भड़क गया जिसके बाद बेटों ने पिता की पिटाई की। इसके बदले में पिता ने उनकी मां को पीटा और उन पर आरोप मढ़ दिए।
मामला थाना सेक्टर 24 में जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें थाने में बिठा लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले को समझने की कोशिश कर रही थी।

यहां से शेयर करें