Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीतू से पुलिस नहीं कबूलवा सकी गोली मारने की बात – जय हिन्द जनाब जीतू से पुलिस नहीं कबूलवा सकी गोली मारने की बात – जय हिन्द जनाब

जीतू से पुलिस नहीं कबूलवा सकी गोली मारने की बात

बुलंदशहर। स्याना में 3 दिसंबर को भड़की हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध को गोली किसने मारी इस पर संशय अभी भी बरकरार है। इंस्पेक्टर की हत्या में गिरफ्तार आरोपी जीतू फौजी भी अपने उस बयान पर अड़ा रहा कि गोली उसने नहीं मारी।

रविवार को क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में जीतू ने इस बात को स्वीकार किया कि वह हिंसा के दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद था। लेकिन इंस्पेक्टर को गोली न मारने की बात पर वह अड़ा रहा। इससे पहले मेरठ से बुलंदशहर क्राइम ब्रांच ऑफिस तक जीतू से तीन स्तरीय पूछताछ हुई। इस दौरान उसने कई बार बयान बदले।

जीतू को रविवार सुबह 6 बजे स्याना कोतवाली ले जाया गया, जहां उससे एक घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे 10 बजे क्राइम ब्रांच के कार्यालय लाया गया। यहां पांच घंटे की पूछताछ में वह खुद को निर्दोष बताते हुए मौके पर मौजूदगी से इनकार करता रहा।

यहां से शेयर करें